CCMB

सीएसआईआर - कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र

भारत का इनोवेशन इंजन

×

पुस्‍तकालय

सीसीएमबी, भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) के साथ एक सुव्यवस्थित पुस्तकालय साझा करता है, जिसके पास आधुनिक जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, रासायनिक इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में संसाधन सामग्री का व्यापक संग्रह है। 19वीं शताब्दी के उत्कृष्ट पत्रिकाओं (journals) के कई संस्करणों के अलावा, यहाँ साइंस साइटेशन इंडेक्स (1945 से) और केमिकल एब्स्ट्रैक्ट्स (1907 से) के संपूर्ण संग्रह उपलब्ध हैं। पुस्तकालय कई प्रिंट और ऑनलाइन पत्रिकाओं की सदस्यता लेता है। इसमें संस्था के भीतर ही दस्तावेजों को सिलने, चिपकाने या कवर का काम, एक प्रतिलिपिकरण सेवाएँ यांत्रिक या विद्युत माध्यमों से किसी भी लिखित या ग्राफिक सामग्री की प्रतियां बनाने की सुविधा, इंटरनेट की सुविधा और एक सुरक्षा निगरानी प्रणाली भी है। इसने शोधकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज़-वितरण केंद्रों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। पुस्तकालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं में शोध पत्रों का बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण और विदेशी भाषाओं में प्रकाशित वैज्ञानिक साहित्य के अनुवाद की व्यवस्था शामिल है।

This will close in 0 seconds

Skip to content