सीसीएमबी का एक सुदृढ़ और सहायक उपस्कर समूह है जो उपकरणों के इंस्टालेशन, परीक्षण, रखरखाव और मरम्मत और देखभाल करता है। सभी मरम्मत कार्य संस्थान के भीतर (in house) ही किए जाते हैं और कोई रखरखाव अनुबंध (maintenance contracts) नहीं दिया जाता है। इस समूह द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता और सेवाओं के कारण, अनुसंधान कार्य के लिए सभी छोटे, मध्यम उपकरणों और प्रमुख सुविधाओं, जिनमें व्यक्तिगत कंप्यूटर, पेरिफेरल्स, यूपीएस और एवी प्रोजेक्शन सिस्टम शामिल हैं, का रखरखाव किया जाता है और बिना किसी अधिक व्यवधान (downtime) के चलाया जाता है।