कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी) हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में स्थित है।
कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र उप्पल की ओर जाने वाले हब्सीगुड़ा क्रॉस रोड पर स्थित है। इसके निकट ही दो अन्य सीएसआईआर प्रयोगशालाएँ — भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईसीटी) (IICT) राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान(एनजीआरआई) (NGRI) — भी इसके पास ही स्थित हैं। इनके अलावा, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) और केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) जैसे अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के विस्तार केंद्र भी पास में ही स्थित हैं।
कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र ब्लू लाइन पर हब्सीगुड़ा मेट्रो स्टेशन से ठीक बाहर है। यह दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किमी और हैदराबाद (नामपल्ली) रेलवे स्टेशन से लगभग 9 किमी दूर है। हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सीसीएमबी से लगभग 30 किमी दूर है। सिकंदराबाद और हैदराबाद रेलवे स्टेशन से सीसीएमबी के रास्ते चलने वाली सिटी बसें (TSRTC) क्रमशः 18, 18R, 90D, 290, 245, 250, 280, 281, 86/90, 90/277 और 136 हैं। (यहाँ दी गई जानकारी अस्थायी है और TSRTC अधिकारियों द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है, इसलिए कृपया बस में चढ़ने से पहले बस स्टैंड पर जाँच कर लें।)