बायोसेफ्टी लेवल 2 और 3 प्रयोगशालाएं भारी जोखिम और कड़ी सुरक्षा वाले सूक्ष्मजीव रोगजनकों (microbial pathogens) के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करती हैं, जहाँ प्रशिक्षित उपयोगकर्ता विभिन्न रोगजनक सूक्ष्मजीवों को संभालते हैं। ये प्रयोगशालाएं सीसीएमबी (CCMB) के उन अनुसंधान समूहों की ढांचागत आवश्यकताओं को पूरा करती हैं जो विषाणु विज्ञान (virology), जीवाणु विज्ञान(bacteriology) और परजीवी विज्ञान (parasitology) के क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। प्रयोगशाला की बनावट और मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) उपयोगकर्ता, पर्यावरण और समुदाय को किसी भी प्रकार के खतरे से बचाती हैं। किसी भी फैलाव को रोकने के लिए प्रत्येक स्तर पर खास एजेंट को संभालने से जुड़े जोखिम के लिए खास सूक्ष्मजैविक तरीके, सुरक्षा उपकरण और परिसर के लिए सुरक्षा उपाय होते हैं।
किसी भी सेवा/सुविधा के उपयोग के लिए, कृपया bdg[at]ccmb[dot]res[dot]in पर लिखें।
This will close in 0 seconds