CCMB

सीएसआईआर - कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र

भारत का इनोवेशन इंजन

×

छात्रावास

परिसर के भीतर स्थित शोधार्थियों के छात्रावास, ‘अभिज्ञान’ (Abhigyan), में 96 सिंगल कमरे और 5 डॉर्म रूम शामिल हैं। सभी पीएचडी शोधार्थियों (scholars) को सिंगल कमरे आवंटित किए जाते हैं, जिनमें बाथरूम, रसोई और बालकनी जुड़े हुए होते है। कमरे एक चारपाई (cot), एक टेबल यूनिट और एक अलमारी के साथ अच्छी तरह से सुसज्जित है। डॉर्म रूम में 4 लोग रह सकते हैं और ये मेहमानों व विजिटिंग स्कॉलर्स के ठहरने के लिए हैं। हॉस्टल में एक कॉमन रूम भी है जिसमें फ्लैट स्क्रीन टीवी और वायरलेस तकनीक है; पूरी इमारत वाईफाई सक्षम (enabled) है। हर मंजिल पर एक वाटर कूलर है जिसमें एक प्यूरीफायर लगा हुआ है। अभिज्ञान छात्रावास में चौबीसों घंटे सुरक्षा, गर्म और ठंडे पानी की 24 घंटे आपूर्ति, साथ ही सभी रहने वालों के लिए 4 सुलभ स्वचालित वाशिंग मशीनें हैं।

This will close in 0 seconds

Skip to content