CCMB

सीएसआईआर - कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र

भारत का इनोवेशन इंजन

×

जेब्राफिश प्रयोगशाला

सीसीएमबी में एक अत्याधुनिक जेब्राफिश सुविधा मौजूद है जिसमें इस महत्वपूर्ण कशेरुकी (vertebrate) मॉडल प्रणाली के ट्रांसजेनिक और आनुवंशिक विश्लेषण की जा सकती है। यह सुविधा विभिन्न लाइनों के रखरखाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रजनन (ब्रीडिंग) और स्वचलित सिस्टम से सुसज्जित है। एक परिष्कृत सूक्ष्म हेरफेर प्रणाली, हाई-एंड माइक्रोस्कोप/इमेजिंग सेटअप और कंप्यूटर सहायता प्राप्त ट्रैकिंग सिस्टम, विकासात्मक, कोशिका जैविक और व्यवहार संबंधी अध्ययन की सुविधा देता है। यह सुविधा प्रशिक्षण भी प्रदान करती है, और बुनियादी अनुसंधान के साथ-साथ, संभावित दवा अणुओं और अन्य बायोएक्टिव एजेंटों की जैविक गतिविधियों के मध्यम-स्तर के परीक्षण में सहायता करती है।

सुविधा की किसी भी सेवा/उपयोग के लिए, कृपया bdg[at]ccmb[dot]res[dot]in पर लिखें।

resource-img

This will close in 0 seconds

Skip to content